Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में मामूली बात को लेकर दबंग ने किया जानलेवा हमला, गंभीर...

मेरठ में मामूली बात को लेकर दबंग ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, पढ़िए पूरी खबर

-

  • मामूली बात को लेकर दबंग ने किया जानलेवा हमला।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र आशियाना कॉलोनी में मामूली बात को लेकर कारपेंटर पर दबंग ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। दबंग द्वारा किए गए हमले में कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल आशियाना कॉलोनी निवासी इकबाल कारपेंटर है इकबाल का आरोप है कि वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे जाकिर कॉलोनी के रहने वाले बंटी ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित कारपेंटर इकबाल ने दबंग का विरोध किया। तो दबंग बंटी ने तमंचे की बट मारकर कारपेंटर इकबाल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी दबंग के हमले से इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित इकबाल ने आरोपी बंटी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts