Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शटरिंग के गोदाम में पटाखा गिरने से लगी भयंकर आग, लाखों...

मेरठ: शटरिंग के गोदाम में पटाखा गिरने से लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर राख

-

  • शटरिंग के गोदाम में पटाखा गिरने से लगी भयंकर आग,
  • लाखों का माल स्वाहा,
  • चार दमकल विभाग की गाड़ियों ने पहुंच कर पाया काबू।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र श्रद्धापुरी स्थित एक शटरिंग के गौदाम में पटाखा गिरने से भयंकर आग लग गई। आग से गोदाम में मौजूद लाखों रुपए का शटरिंग का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर चार दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धापुरी में राजेंद्र ने एक गोदाम किराए पर लेकर उसमे शटरिंग का गोदाम बनाया हुआ है। गोदाम में छत नहीं है इसी के चलते छप्पर डाला हुआ है। रविवार देर रात्रि गोदाम पर पड़े छप्पर पर एक पटाखा आकर गिर गया जिसके कारण गोदाम में भयंकर आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वही आग से गोदाम में मौजूद लाखों रुपए का शटरिंग का सामान जलकर राख हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts