HomeTrendingग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर

ग्रीन बेल्ट में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर

-

किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए मौके पर भारी फोर्स रही तैनात


गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी गेट नंबर-1 के पास बनी एक कथित अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसलिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के अनुसार मजार ग्रीन बेल्ट और यूपीसीडा की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण कार्रवाई के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मौके पर करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान राजकरन नैय्यर, सुरेंद्रनाथ तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मजार के आसपास बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी। बताया जा रहा है कि यहां आसपास के लोग चादर चढ़ाने और धार्मिक गतिविधियों के लिए आते थे।

जिला प्रशासन के अनुसार, हजरत शहीद चिश्ती बाबा की याद में बनाई गई यह मजार ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित की गई थी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि सक्षम मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र में आती है और उस पर किसी भी प्रकार का निर्माण अनुमन्य नहीं था। डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि अवैध निर्माण कराने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में भूमाफियाओं और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि संबंधित मजार अवैध रूप से निर्मित थी, जिसके संबंध में नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस मामले में अवैध निर्माण कराने वालों पर भी एफआईआर होगी।

जिले में किसी भी प्रकार के भूमाफियाओं अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग सदैव तत्पर है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts