HomeTrendingचाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 12 लोग घायल

चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 12 लोग घायल

-

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सुबह हुआ हादसा, ट्रक चालक और हेल्पर हुए फरार


बागपत। खेकड़ा कस्बे में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर तेज गति से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुस गया। हादसे के समय दुकान पर मौजूद करीब 12 लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार गांव भनेड़ा निवासी राजू पिछले करीब 20 वर्षों से खेकड़ा कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड के पास चाय की दुकान चलाता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसकी दुकान पर कई लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक और हेल्पर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक को संभवत: नींद की झपकी आ गई थी। इसी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे दुकान में जा घुसा। हादसे में सांकरोद निवासी ट्रैक्टर चालक रियाजु, उसका साथी अनस, लोनी निवासी अरबाज, आसिफ, शंकर, दिनेश, पप्पू, सुनील, विनोद और इरफान समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पाठशाला चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts