Homeउत्तर प्रदेशMeerutलेफ्टिनेंट चैतन्य श्री ने बढ़ाया मेरठ का गौरव

लेफ्टिनेंट चैतन्य श्री ने बढ़ाया मेरठ का गौरव

-

मेरठ। पल्लवपुरम, मोदीपुरम निवासी चैतन्य श्री ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होकर अपने परिवार एवं मेरठ जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड के उपरांत उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया।

चैतन्य श्री के पिता विजय पाल सिविल आर्किटेक्चर एवं इंजीनियरिंग कार्यों से जुड़े प्रतिष्ठित पेशेवर हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती ममता गृहिणी हैं तथा पूर्व में दयावती मोदी अकादमी, मेरठ में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
चैतन्य श्री की इस उपलब्धि पर श्री एस. सी. पिपलानी भगवती कॉलेज, सिवाया के चेयरपर्सन भगत श्री नीरज मणि ऋषि जी, एडवोकेट रूपक कपूर, व्यवसायी अशोक चावला, तथा अन्य परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाओं की कामना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts