Homepolitics newsराजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: पीएम मोदी

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: पीएम मोदी

-

  • मैंने गारंटी दी थी, देश नहीं झुकने दूंगा: पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने कहा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा

सहारनपुर: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सार्वजनिक रैली में शामिल हुए इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। रैली में मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया कहा हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है…देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है।

 

PM मोदी

पीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 के वो दिन, उस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद कीजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नंबर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है।

पीएम मोदी ने कहा आज एक बहुत शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है।

मोदी ने कहा कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए है।

उन्होंने कहा आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ…लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।

 

हर राज्य में एकता मॉल बनाएंगे: पीएम मोदी

सहारनपुर की जो नक्काशी है, वह दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं। अब हर राज्य में एकता मोल बनेगा। जिसमें हर राज्य की चीजें मिलेंगी। मतलब हम देश के वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट को हर जगह पहुंचाना चाहते हैं।

सार्वजनिक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ..आज हमें वोट जाति के आधार पर नहीं, संप्रदाय के आधार पर नहीं, तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प के लिए…आने वाले पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमारे पास है। इस विश्वास के साथ 2024 चुनाव में पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts