Homeउत्तर प्रदेशHAPURदिल्ली से हापुड़ तक पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

दिल्ली से हापुड़ तक पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

-

  • प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, सड़क पर हुआ हंगामा।

हापुड़। दिल्ली से हापुड़ तक एक पति-पत्नी का विवाद सड़कों पर देखने को मिला। दिल्ली की एक महिला को पता चला कि उसका पति प्रेमिका के साथ कार में जा रहा है। पत्नी ने अपनी कार में पति का पीछा किया। रंगे हाथ पकड़ने पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी एक महिला को पता चला कि उसके पति का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। महिला को भनक लगी कि उसका पति प्रेमिका संघ घूम रहा है। जिस पर महिला पीछा करते हुए 60 किलोमीटर दूर हापुड़ आ गई। इस दौरान पति को जब पता चला कि पीछे से पत्नी आ रही है, तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

हापुड़ के ततारपुर चौराहे पर पहुंचकर उसने प्रेमिका को कार से उतार दिया। प्रेमिका मौके से फरार हो गई। इसके बाद पत्नी ने ततारपुर बाईपास पर पति की कार को ओवरटेक किया। पत्नी ने पति को कार से खींचकर बाहर निकाला। हंगामा होने पर वहां भीड़ जमा हो गई। पति भागने की कोशिश कर रहा था। पत्नी उससे बार-बार प्रेमिका के बारे में पूछ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच का विवाद शांत हो गया। उधर ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन बिना शिकायत किए ही दोनों रवाना हो गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts