HomeCRIME NEWSमेरठ: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विरोध में पति को जान से...

मेरठ: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विरोध में पति को जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को जान से मारने की धमकी दी है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध है और वह उनके साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती है जिसका विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित पति ने सोमवार को एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

अमरोहा के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि उसकी शादी 6 महीने पहले कंकरखेड़ा रहने वाली सपना के साथ हुई थी। संजीव का आरोप है कि उसकी पत्नी सपना पहले से ही शादी सुधा थी और उसका एक बेटा भी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उससे शादी की बात छिपाई और शादी के कुछ दिन बाद ही अपने घर आकर उससे रुपए ऐंठने का प्रयास करने लगी थी।

पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों से अवैध संबंध है जबकि उसके अपने पहले पति नरेंद्र से भी संबंध है जिनके साथ वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी, उसका कहना है कि जब उसने आरोपी पत्नी का विरोध किया तो पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित संजीव ने सोमवार को मामले की शिकायत एसएसपी से कर मामले में कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने जांच के बाद उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts