HomeCRIME NEWSMeerut News | दुबई में बैठे पति ने फोन पर पत्नी को...

Meerut News | दुबई में बैठे पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

-

  • दुबई में बैठे पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दिया।
  • एसएसपी से की शिकायत।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र गांव फतेउल्लापुर की रहने वाली अलीशा पुत्री अशरफ का निकाह करीब 3 वर्ष पूर्व लिसाड़ी गेट स्थित श्यामनगर के रहने वाले आदिल पुत्र नसीम के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि पति निकाह के कुछ समय बाद ही दुबई चला गया इस दौरान उसकी नंदोई पीड़िता पर गलत नजर रखने लगा कितनी बार आरोपी नंदोई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयोग किया आरोपी की शिकायत करने पर सास ससुर और ननद पीड़िता के साथ मारपीट करती थी।

पीड़िता का आरोप है कि मामले की जानकारी उसने जब दुबई में नौकरी कर रहे पति को दी तो पति ने पीड़िता के साथ गाली गलोच करते हुए फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष वालों को दी। इसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष के लोग उसे थाना लेकर पहुंचे।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम नहीं किया इसी के चलते शनिवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय मांगा। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts