Homeन्यूज़भूख का दर्द न्यूज़साहित्य लोकभूख का दर्दBy SHARDA EXPRESS NEWS-March 3, 20252515200FacebookXPinterestWhatsApp आई भूख मिटाने की मजबूरी , निकला वह करने मजदूरी ।घर की खुशियाँ देख अधूरी , नाप गया वह मिलो की दूरी ।माँ का चश्मा बाप की लाठी, छोड़ चला जन्म स्थल की माटी ।रूधिर बहाया बना पसीना, भूल गया सुख चैन से जीना।छूटी झोपड़ी गाँव में, नहीं सो पाता नीम की छाँव में ।नहीं मिलता ममता भरा बिछौना, बिस्तर बना फुटपाथ का कोना ।गरीबी की ज्वाला में फंसा , अमीरो की दलदल में बिगड़ी दशा।कभी पूरी कभी मिली अधूरी, विवश रहा जो करता मजदूरी।सुने न कोई करें शिकायत किसको। रोटी से पहले मार मिली है उसको ।पत्नी भी श्रंगार को तरसे , सावन भादो नैनो से भरसे ।पढ़ाए कैसे वह बच्चे , कहाँ से लाए कपड़े अच्छे ।बच्चों को समझाए कैसे, घर खर्च को कम पड़ते पैसे।दिनभर गाली सुनता हैं , तब परिवार को खाना मिलता हैं ।महल बनाता हैं ईटें सिर पर ढो कर कहाँ सहारा उसको गिरे जो ठोकर खा कर।मां गई एक साड़ी में दुनिया के बोझ उठाकर पिता शिला ना पाया अपना एक कुर्ता चाहकर।ताज महल बनाया दीवार चीन की उन्होंने कोडे खाकर। हम इतराते है आठ अजूबों पर मजदूरों की पहचान मिटाकर । अरविन्द कुमार तोमर सदस्य बाल कल्याण समिति प्रयागराजViasharda express newspaperTagshindiHindi Newstatkaltatkal newsFacebookXPinterestWhatsApp Previous articleचंदा मांगने पहुंचे मौलाना को सट्टा माफिया ने पीटा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायतNext articleएसपी सिटी ने किया महाकुंभ के गंगाजल का वितरणSHARDA EXPRESS NEWShttp://shardaexpress.comRelated articles उत्तर प्रदेशप्रदेश में 12 आईपीएस और 11 पीपीएस अधिकारिओं के तबादले MeerutBIG NEWS MEERUT: सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विरोध में मेरठ बंद कर दिखाई व्यापारी एकता politics newsPM मोदी ने बीरभूम में भी फूंका बदलाव का बिगुल 2 COMMENTSबहुत ही शानदार प्रतुति अरविंद भाई ReplyVery nice arvind bhai ReplyLEAVE A REPLY Cancel replyComment:Please enter your comment! Name:*Please enter your name here Email:*You have entered an incorrect email address!Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Stay Connected4,000,000FansLike100,000SubscribersSubscribe Latest postsप्रदेश में 12 आईपीएस और 11 पीपीएस अधिकारिओं के तबादले April 9, 2026 BIG NEWS MEERUT: सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विरोध में मेरठ बंद कर दिखाई व्यापारी एकता April 9, 2026 PM मोदी ने बीरभूम में भी फूंका बदलाव का बिगुल April 9, 2026 दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, 2 लोगों की मौत April 9, 2026 15,400 टन LPG लेकर नवी मुंबई पहुंचा टैंकर April 9, 2026 हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें : मोदी April 9, 2026
बहुत ही शानदार प्रतुति अरविंद भाई
Very nice arvind bhai