HomeCRIME NEWSचंदा मांगने पहुंचे मौलाना को सट्टा माफिया ने पीटा, पीड़ित ने एसएसपी...

चंदा मांगने पहुंचे मौलाना को सट्टा माफिया ने पीटा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लख्खीपुरा में चंदा मांगने पहुंचे एक मौलाना की सट्टा माफिया ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी, जिसमें मौलाना का हाथ टूट गया। मौलाना ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में गुहार लगाई है।

 

लख्खीपुरा खजूर वाली मस्जिद का रहने वाला मौलाना दो मार्च को मस्जिद के लिए चंदा मांग रहा था। जब वह चंदा मांगने के दौरान गली नंबर 18 के रहने वाले सट्टा माफिया नमो के घर पर पहुंचा, तो उसने अपने भाई साजिद फहीम के साथ मिलकर मौलाना की पिटाई कर दी। जिसमें मौलाना का हाथ टूट गया। आरोप है कि मामले की शिकायत थाने में करने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने पूरे मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts