spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से उमस बरकरार, सूरज की...

Meerut Weather: गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से उमस बरकरार, सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी

-

– बूंदाबांदी के आसार के बीच लोग परेशान।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज होने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन निकलते ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। आसमान पर हल्के बादल भी छा जाते हैं, जो कभी धूप तो कभी छांव का एहसास दे रहे हैं। हालांकि गर्म हवाओं के कारण गर्मी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन राहत के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, मौसम में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही हाल बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत केवल हल्की बूंदाबांदी से ही मिल सकती है, लेकिन उसके बावजूद तापमान बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही दिन में उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और भरपूर पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts