Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दोस्तो संग नहाने गया युवक गंग नहर में डूबा

मेरठ: दोस्तो संग नहाने गया युवक गंग नहर में डूबा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर पर एक दुखद घटना सामने आई। मुरलीपुरा निवासी नाजिम अपने तीन दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने आया था। नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर वह नहर में बह गया।

दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। युवकों ने तुरंत परिजनों और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन नाजिम का कोई पता नहीं चल पाया। अब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया है।

लोगों के अनुसार, नहर पुल पर अक्सर युवक खतरनाक स्टंट करते हैं। कई युवक 20 फीट ऊंचे पुल से नहर में छलांग लगाते हैं, जो जान जोखिम में डालने वाली हरकत है। इस घटना के बाद प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts