HomeCRIME NEWSMeerut: होटल कारोबारी संजय उर्फ मीठा को मारी गोली, गोलियां लगने से...

Meerut: होटल कारोबारी संजय उर्फ मीठा को मारी गोली, गोलियां लगने से घायल, हमलावरों की तलाश जारी

-

  • तीन गोलियां लगने से घायल की हालत गंभीर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात संजय उर्फ मीठा (पुत्र उदयराज) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घाट गांव निवासी संजय के पेट में तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, संजय उर्फ मीठा सनराइज होटल के पास मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से संजय लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि संजय ने घाट निवासी पूर्व प्रधान गजराज के पुत्र संजय से बाईपास स्थित सनराइज होटल किराए पर लिया हुआ है। होटल के पास ही हुए इस हमले से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस फायरिंग की घटना से जानी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है, ताकि हमले के पीछे की वजह और साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। मेरठ में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts