Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिटौली फाटक पर शुक्रवार देर रात रेलवे फाटक पार करने के दौरान होमगार्ड नौचंदी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।

थाना नौचंदी के नेहरू नगर निवासी होमगार्ड नैन सिंह पुत्र रोहिताश सिंह की पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड मुख्यालय मेरठ में ड्यूटी चल रही थी। नैन सिंह के तीन बेटे है, जिनमें एक की मौत कोरोना में हो गई थी। सभी बेटे अलग अलग जगह रहते थे। फिलहाल नैन सिंह जिटौली के पास रहने वाले बेटे मयंक के पास रह रहे थे। मयंक सीए है। शुक्रवार को ड्यूटी से लौटने के बाद नैन सिंह जिटौली फाटक पार कर रहा था।

फाटक पार करने के दौरान अचानक नौचंदी एक्सप्रेस आ गई। साईकिल का स्टैंड पटरी में फंस गया था, जिस कारण ट्रेन साईकिल से टकराई। झटका लगने से होमगार्ड नैन सिंह दूर जाकर गिरा, जिस कारण नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फाटक से गुजर रहे लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से निकले आई कार्ड से शनाख्त की।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नैन सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन पल्लवपुरम थाने पहुंचे। लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सीओ शुचिता सिंह का कहना है फाटक में साईकिल का स्टैंड फंस गया था, जिस कारण ट्रेन साईकिल से टकराई और होमगार्ड दूर गिरा। सिर व शरीर पर चोट लगने से मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts