HomeGhaziabadहिन्दू रक्षादल ने चौथा बच्चा होने पर दिए 21 हजार

हिन्दू रक्षादल ने चौथा बच्चा होने पर दिए 21 हजार

-

– पिंकी चौधरी ने हिन्दू समाज से की थी जनसंख्या बढ़ाने की अपील।

गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक हिंदू महिला के चौथे बच्चे के जन्म पर 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह हिंदू समाज का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही यह घोषणा की थी कि चौथा बच्चा होने पर 21 हजार और पांचवां बच्चा होने पर 31 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 

 

जानकारी के अनुसार, एक महिला हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पहुंची और बताया कि उसकी चौथी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। इससे पहले उसके तीन बेटियां हैं। नवजात बच्ची का जन्म आठ दिन पहले हुआ था। इसके बाद पिंकी चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर बच्ची के माता-पिता को 21 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

पिंकी चौधरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि हिंदू परिवार अधिक बच्चे पैदा करें। उन्होंने मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी का हवाला देते हुए हिंदू समाज से संख्या बढ़ाने की अपील भी की। उनके इस बयान और घोषणा को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इससे पहले भी पिंकी चौधरी विवादों में रह चुके हैं। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में तलवारें बांटने और जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी के आरोप में पुलिस ने उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। उस घटना के बाद भी काफी चर्चा हुई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts