spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़सिंपल साड़ी में शादी रचाई हिना खान ने

सिंपल साड़ी में शादी रचाई हिना खान ने

-

मुंबई। हिना खान का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने 4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की थी। इस खास मौके पर ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस ने ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। अब उनका ये मिनिमल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हिना खान ने अपने इस स्पेशल डे के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सबसे खास बात ये थी कि इसके पल्लू में कपल का नाम- हिना और रॉकी लिखा हुआ था। अब टीवी एक्ट्रेस ने अपने इस मिनिमल लुक के पीछे की वजह बताई है। अब कुछ दिन बाद हिना ने अपने ब्राइडल लुक की झलक दिखाते हुए कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

इनके साथ उन्होंने बताया कि बिना किसी हैवी मेकअप के, उनके चेहरे पर ये ब्राइडल ग्लो आया कैसे। तस्वीरों के साथ टीवी की अक्षरा कैप्शन में लिखती हैं- यह देखकर बहुत राहत मिली कि मैं इस खूबसूरत और निजी दिन पर खुद को जिस तरह से कल्पना करती थी, उसी तरह से मिनिमल रहने में कामयाब रही। कोई भारी लहंगा नहीं, भारी मेकअप या भारी ज्वेलरी नहीं, ना बड़ा सा हेयरस्टाइल या बड़ी एक्सेसरी नहीं।

उन्होंने आगे लिखा मुझे इनमें से कुछ भी करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि अंदर से, मैं अपने चारों ओर प्यार और देखभाल की पवित्रता से खुश थी। केवल यही मायने रखता था। और इसने मुझे ग्लो दिया। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हिना और रॉकी के ब्राइडल आउटफिट्स की डिटेल्स दी हैं। हिना खान ने ओपल ग्रीन में हैंडलूम साड़ी पहनी थी जिसे सोने और चांदी के धागों से बुना गया था। इसमें हल्के लाल रंग का बॉर्डर, धागे के काम और जरदोजी से कढ़ाई की गई। पल्लू पर कपल के नाम- हिना और रॉकी लिखे गए थे। वहीं, उनके पति रॉकी ने भी डिजाइनर कुर्ता पहना था। ब्राइडल आउटफिट्स के साथ साथ ज्लेवरी भी मनीष मल्होत्रा के ब्रांड की थीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts