Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: धोखाधड़ी में बिल्डर सहित सात पर मुकदमा

मेरठ: धोखाधड़ी में बिल्डर सहित सात पर मुकदमा

-

– फ्लैट पर फर्जी तरीके से ऋण लेने का मामला, बैंक प्रबंधक पर भी एफआईआर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। फ्लैट पर फर्जी लोन लेकर की गई धोखाधड़ी में बिल्डर कंपनी निदेशक,निदेशक की पत्नी, निदेशक के पुत्र ,प्रोजेक्ट मैनेजर,सेल्स मैनेजर,पीएनबी हाउसिंग लोन मैनेजर समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

सिविल लाइंस क्षेत्र की शिवाजी रोड निवासी संजय कुमार ने गंगानगर थाने में दी तहरीर में बताया कि गंगानगर में एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पनाश नाम से आवासीय टावर बनाए जा रहे थे। उन्होंने कुछ रकम जमा कर टावर में दुकान बुक कराई थी। बाद में कंपनी के डायरेक्टर अचल गुप्ता ने दुकान नहीं बनाने की बात कहते हुए उन्हें फ्लैट देने की बात कही थी। जून 2018 में उन्होंने कुल रकम 33.50 लाख जमा कराकर फ्लैट को अपनी पत्नी सीमा कश्यप के नाम करा दिया था।
12 जून 2025 को उनके फ्लैट पर पीएनबी के कुछ कर्मचारी आए। पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2018 में उक्त फ्लैट को बैंक में बंधक रखकर शेखर राठौर के नाम से 31.37 लाख रुपये का लोन लिया गया है। उ

न्होंने इस संबंध में कंपनी डायरेक्टर से बातचीत तो उन्होंने लिखित में पूरी रकम दो महीने के अंदर जमा करने को कहा। लेकिन अभी तक उन्होंने रकम जमा नहीं की। जबकि बैंक का स्टाफ उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कंपनी के डायरेक्टर अचल गुप्ता, संजीव गोयल, अर्जित गुप्ता, विपिन कुमार, तुषार गुप्ता, कविता गुप्ता व पीएनबी शाखा प्रबंधक समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts