Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: रालोद संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

Meerut News: रालोद संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

-

– संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चुनावी तैयारी पर की चर्चा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को हनुमान चौक स्थित चैंबर आॅफ कॉमर्स में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के रोहित अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिन्होंने संगठन के विस्तार करने और विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

 

बुधवार को चैंबर आॅफ कॉमर्स, हनुमान चौक स्थित परिसर में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों और कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोक त्यागी पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों का कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत करना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि रोहित अग्रवाल ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। बैठक में आने वाले समय की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जबकि, कार्यकतार्ओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र में मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कई कार्यकतार्ओं ने अपने सुझाव भी रखे। नेताओं ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts