– अधिवक्ता से मारपीट के बाद संयुक्त व्यापार संघ ने किया एसएसपी ऑफिस का घेराव।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। अधिवक्ता के साथ मारपीट और उसके बाद व्यापारी के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


