spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाईटेंशन लाइन का तार टूटा, मची भगदड़, बड़ा हादसा होने से बचा

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, मची भगदड़, बड़ा हादसा होने से बचा

-

– हापुड़ रोड पर हुआ हादसा, तार पेड़ों पर गिरने से बाल-बाल बचा बाइक सवार।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना के हापुड रोड पर बुधवार रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हापुड रोड पर हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर पेड़ों पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। आसपास के लोग बाइक सवार युवक को बचाने पहुंचे और मामले की जानकारी बिजली विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने लाइन कट कर दी। जिससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई।

बुधवार रात को हापुड़ रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर पेड़ों पर जा गिरा। तार के पेड़ों पर गिरने से वहां करेंट दौड़ पड़ा। अचानक गिरफ्तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।

लोगों ने बाइक सवार को वहां से निकाल कर मामले की जानकारी बिजली विभाग को दी। जानकारी मिलते ही बिजली विभाग ने इलाके की बिजली को कट कर दिया। जिसके चलते पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। गनीमत रही की तार बाइक सवार पर नहीं गिरा। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts