Homeउत्तर प्रदेशLucknowगर्मी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में

गर्मी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में

-

– आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को गर्म हवा और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तपिश के साथ ही रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी, आगरा जैसे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 37 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया गया है। पूवार्नुमान है कि बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुधवार को प्रदेश के दोनों संभागों में चली 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पछुआ की वजह से रात के बढ़ते तापमान पर मामूली लगाम लगी है। साथ ही प्रदेश में लू की तपिश से हल्की राहत रही। रात के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन सकती हैं। अगले तीन-चार दिन यूपी में हीटवेव के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पछुआ से रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आएगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। इस बीच झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक जा सकता है।

यहां है उष्ण-लहर (लु) चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

आज से घटेगी पछुआ की रफ्तार, बढ़ेगी गर्मी

राजधानी में बुधवार को दिन में लोगों को गर्म हवाओं के साथ तपिश भरी धूप का सामना करना पड़ा। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई। वहीं, रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ चल जाने से उमस भरी गर्मी कम हुई है। रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आई है। बृहस्पतिवार से अगले दो-तीन दिन पारे में बढ़ोतरी के संकेत हैं।बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts