spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSदिल दहला देने वाली वारदात, तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी...

दिल दहला देने वाली वारदात, तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

-

  • तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को मार डाला
  • राजेंद्र का घर करीब 50 कमरों का है इसमें 20 किराएदार रहते है।

वाराणसी। तांत्रिक के कहने पर भदैनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना भेलूपुर थाना के भदैनी की है। आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता (45) है। वह शराब ठेकेदार है। सोमवार देर रात उसने वारदात की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, लेकिन किराएदारों को लगा कि पटाखे की आवाज है। ऐसे में मंगलवार दोपहर किराएदारों को हत्या की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया- मृतकों की शिनाख्त राजेंद्र की पत्नी नीतू गुप्ता (42), बेटा नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15), बेटी गौरांगी (16) के तौर पर हुई। राजेंद्र का घर करीब 50 कमरों का है। इसमें 20 किराएदार रहते हैं। लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी।

किराएदारों के मुताबिक, राजेंद्र आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। दूसरी शादी करने की बात करता था। उसे किसी तांत्रिक ने बताया था कि पत्नी तरक्की में बाधा है। इस वजह से वह अक्सर पत्नी से झगड़ता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र इससे पहले अपने पिता की हत्या कर चुका है। हालांकि, कब की थी। वह यह जानकारी नहीं दे पाए।

राजेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वारदात की सूचना पर राजेंद्र की मां मौके पर पहुंची। काफी बुजुर्ग होने के चलते वह ठीक से न तो बोल पा रहीं और न चल-फिर पा रहीं थीं। राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं।

हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई।

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर इंस्पेक्टर भेलूपुर सहित अन्य लोग पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। आरोपी राजेंद्र के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। देर रात से अभी तक आरोपी की लोकशन का पता नहीं चल पाया है। कई पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts