HomeCRIME NEWSशादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची...

शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, कार्रवाई की मांग की

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मध्यप्रदेश की रहने वाली एक महिला ने शिवपुरम निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में ही नौकरी करती थी। वहां उसकी जान पहचान शिवपुरम निवासी रवि शर्मा से हुई जो कि टोल प्लाजा पर नौकरी करता था। रवि ने खुद को अविवाहित बताया और उसे अपने प्यार में फंसा लिया। रवि शर्मा महिला को अपने साथ मेरठ ले आया और पहले दिल्ली और अब रोहटा रोड, तेज विहार, विकास एन्कलेव के पास किराये के मकान में रखा।

इस दौरान उसने जबरन उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। जब उसे रवि शर्मा की मंशा पता चली तो उसने उससे दूरी बनाई, लेकिन रवि शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन रवि शर्मा शादी करने की बात कहकर अपने साथ ले गया और रात को एक होटल रखने के बाद सुबह किसी रिश्तेदार के यहां ले गया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया और उसके बाद अपने घर ल्ले गया। जहां उसे पता चला कि रवि शर्मा पहले से शादीशुदा है। वहां पर रवि शर्मा और उसकी पत्म्नी के साथ ही दो अन्य ने उसके साथ मारपीट की। लेकिन थाना टीपी नगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts