spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSसौतेली मां की नफरत ने बना दिया सीरियल किलर, करीब आधा दर्जन...

सौतेली मां की नफरत ने बना दिया सीरियल किलर, करीब आधा दर्जन से जयादा की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया खुलासा

-

  • थ्रीलर मूवी जैसी कहानी है बरेली के सीरियल किलर कुलदीप गंगवार की।

बरेली। शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी वजह से वह वारदातें कर रहा था।

शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 14 माह में एक के बाद एक 11 महिलाओं की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। एक सनकी पुलिस तंत्र को लगातार छकाता रहा और वारदात-दर-वारदात करता गया। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया, पर सफलता नहीं मिली। दरअसल, वह मोबाइल फोन इस्तेमाल ही नहीं करता था। अंतत: मुखबिर तंत्र काम आया।

कातिल बेनकाब हुआ और छह वारदातें भी कबूलीं। बरेली सीरियल किलर कुलदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह एक शरीर में कई रूप लिए घूम रहा था। बचपन से ही उसके मन में महिलाओं को लेकर नफरत भर गई थी। निर्जन स्थान पर खास आयु वर्ग की महिलाओं से यह छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध पर उन्हीं के कपड़ों से उनकी हत्या कर निकल जाता था।

जिस सौतेली मां के वजह से हुआ हिंसक उसी से खाता था खौफ : एसपी दक्षिणी गानुष पारीक व एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की। उसके बारे में दूसरी जगह से भी जानकारी जुटाई तो पता लगा कि यह संपन्न परिवार का युवक है। उसके पिता के पास अपना मकान और 40 बीघा जमीन है। उसकी दो बहनें हैं। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता बाबुराम ने उसकी मां के जीवित रहते ही दूसरी शादी कर ली थी।
दूसरी पत्नी के कहने पर उसके पिता अक्सर पहली पत्नी (कुलदीप की मां) की पिटाई करते थे। उसकी दूसरी मां की उम्र 50 साल के करीब है। इसलिए वह 45 से 65 साल की उम्र की महिलाओं में अपनी सौतेली मां का अक्स देखकर उनसे नफरत करता था। यह अलग बात है कि वह सौतेली मां से काफी खौफ खाता है और कभी उन पर हमला नहीं कर सका।

छह साल पहले छोड़ गई थी पत्नी

कुलदीप की शादी वर्ष 2014 में भानपुर गांव निवासी लोंगश्री से हुई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी बात की। वह वर्ष 2018 में उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक, यह सामान्य व्यवहार नहीं करता था। उनके मुताबिक काम न होने पर वह हिंसक हो जाता था और पत्नी को बुरी तरह पीटता था। चार साल तक उसकी हरकतें झेलने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया।

सूखे नशे ने बनाया खानाबदोश

पुलिस ने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मनोवैज्ञानिकों को राय लेकर विवेचना को आगे बढ़ाया। तब सामने आया कि डेढ़ साल से उसने नवाबगंज में अपने घर को लगभग छोड़ रखा था। शाही के पास दो गांवों में उसकी बहनें और तीसरे में एक और रिश्तेदार रहते हैं। वह अधिकतर समय इन्हीं गांवों की रिश्तेदारियों में रहता था। कई वजहों से वह कुंठित होकर भांग, सुल्फा आदि का इस्तेमाल करने लगा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts