HomeCRIME NEWSहस्तिनापुर: घर में सो रहे व्यक्ति की गला रेत कर हत्या

हस्तिनापुर: घर में सो रहे व्यक्ति की गला रेत कर हत्या

-


शारदा रिपोर्टर 

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में घर में सो रहे 68 वर्षीय व्यक्ति की धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद निवासी 68 वर्षीय रतन पुत्र मोमराज की घर में सोते वक्त किसी धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना लगते ही सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले की जांच की जिसमें पता चला कि रतन शुक्रवार की रात को हर रोज की तरह गांव में परचून की छोटी सी दुकान चलाने का काम करता है और दुकान बंद करने के बाद वह घर पर जाकर सो गया जिसमें देर रात अज्ञात लोगों ने किसी धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने के लिए लगी हुई है शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का स्पष्ट कारण सामने आएगा। उधर रतन की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मचा है। मृतक के परिजनों का इस हत्या की घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रतन के पांच लड़के तीन लड़की थी जिनमें से एक लड़के की अभी शादी नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts