Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर: बाल गुरुकुल का शिलान्यास 7 को

हस्तिनापुर: बाल गुरुकुल का शिलान्यास 7 को

-

मेरठ। हस्तिनापुर में सर्वदा जयते सेवा न्यास स्थल पर संस्थापक निदेशक आचार्य रश्मि आर्या ने बताया कि 7 से 9 नवंबर तक कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय और बाल गुरुकुल का शिलान्यास भी किया जाएगा।

हस्तिनापुर क्षेत्र में होने वाला यह पहला कार्यक्रम है इसमें 151 कुंडीय यज्ञ होगा। गुरुकुल में बच्चों के रहने के लिए भाषा हॉस्टल की सुविधा होगी और यहां बच्चों को भारतीय सनातन, अध्यात्म, योग के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी सहित दुनिया की पांच भाषाओं का ज्ञान बच्चों को दिया जाएगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूपेण सामाजिक एवं धार्मिक है।

कार्यक्रम में मौजूद विपेन्द्र सुधा ने कहा कि वैदिक पद्धति के आधार पर कार्यक्रम पूर्ण रूप से भव्य बनाया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts