Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ बार एसोसिएशन चुनाव कल से, नौ को मतदान, दस को मतगणना

हापुड़ बार एसोसिएशन चुनाव कल से, नौ को मतदान, दस को मतगणना

-

– कल से शुरू होंगे नामांकन नामांकन।

हापुड़। बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि मतदान 9 जनवरी को होगा और मतगणना 10 जनवरी को की जाएगी।

 

 

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 3 जनवरी की शाम 4 बजे तक चलेगी। 3 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। टेंडर मत का आयोजन 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद, 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी के साथ सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही हापुड़ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी संभावित उम्मीदवारों ने अपने प्रचार-प्रसार अभियान को गति दे दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts