spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSHamirpur Murder: प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने काटा अपना गला

Hamirpur Murder: प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने काटा अपना गला

-

– शादी से पहले आखिरी बार मिलने पहुंचा था प्रेमी, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

हमीरपुर। एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। लड़की की शादी उसके घरवालों ने तय कर दी थी। दो नवंबर को बारात आनी थी। इसलिए लड़के ने प्रेमिका को आखिरी बार मिलने के लिए राजी किया था। लेकिन युवक को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया।

युवक सल्फॉस और चाकू लेकर पहुंचा था। आरोप है कि उसने लड़की के चाचा पर चाकू से हमला किया। इससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद गांव के लोगों ने युवक को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गई।

उधर, प्रेमी की मौत की खबर पाकर प्रेमिका ने भी अपना गला रेत लिया। उसकी हालत नाजुक है। घायल लड़की और उसके चाचा को अस्पताल ले जाया गया है। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव का है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं।

बांदा जिले के पैलानी निवासी रवि (35) पुत्र काले दीन का परछछ गांव की मनीषा (18) से अफेयर था। घर वालों ने मनीषा की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी। आज रवि अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था।

प्रेमिका के परिजनों ने रवि को देख लिया और उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए और उन्होंने भी रवि के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल रवि पानी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसे पानी नहीं दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चाचा ने भी खुद को मारा चाकू

दबी जुबान में ग्रामीण कह रहे हैं कि लड़की के चाचा पिंटू (35) ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। उन्होंने आरोप प्रेमी पर लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रवि और पिंटू को मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिंटू को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने काटा गला

प्रेमिका की दादी कल्ली ने बताया- जैसे ही मनीषा को प्रेमी रवि की मौत की खबर मिली, उसने खुद को घर के आंगन में रखी चाकू से अपना गला काट लिया। हम लोग गंभीर हालत में उसे मौदहा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। बताया जाता है कि मनीषा की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता गोशाला में नौकरी करता है। दादी और पिता ने मिलकर मनीषा को पाला है।

आपस में चचेरे भाई-बहन थे

दादी कल्ली के अनुसार, रवि और मनीषा आपस में चचेरे भाई बहन थे। कई सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों को अलग करने के लिए रवि को उसके पिता ने कुछ दिनों के लिए बाहर कमाने के लिए भेज दिया था। लेकिन दोनों में बातचीत होती रही। रवि के पिता पैलानी में दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, दो बेटों में बड़ा बेटा रवि था।

प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था

रवि ने मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें उसने कहा- सारी इंस्टाग्राम फैमिली सुन लो। मेरी मनीषा की 2 तारीख को शादी है। उसका बाप बिना बताए शादी कर रहा है। मेरा दिल जल रहा है। कल 29 तारीख को मैं बता दूंगा, शादी कैसे कर सकता है।

एसपी बोलीं- दो लोगों को उठाया

एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में प्रेमी रवि का घायल हालत में पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मॉचुर्री में रखा गया है। परिजनों के आते ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts