Homeउत्तर प्रदेशMeerutबड़ा हादसा: मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रैपिड रेल निर्माण कार्य के...

बड़ा हादसा: मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान गिरा गाटर, एक की मौत

-

  • रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान सेल्समेन पर गिरा गाटर उपचार के दौरान मौत।

शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। दिल्ली रोड पर कई वर्षो से रैपिड रेल निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कितने बड़े हादसे से हो चुके हैं उसके बाद भी निर्माण कार्य कर रहे अधिकारी गंभीर नहीं है। गुरुवार शाम को भी रैपिड रेल निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों की बड़े लापरवाही सामने आई है। जहां अपनी स्कूटी से जा रहे सैल्स मेन पर एक गाटर गिर गया। हादसे में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद निकट ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उपचार के दौरान सेल्समैन की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक सेल्समैन के परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची परतापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अमरोहा के खैराती मोहल्ला का रहने वाला ऋतिक पुत्र सुरेंद्र कुमार मेडिकल थाना क्षेत्र के केशव पुरम में किराए के मकान पर रहता था। ऋतिक सेल्समेन का कार्य कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। ऋतिक बृहस्पतिवार शाम को अपनी स्कूटी से अपने काम पर जा रहा था। जब ऋतिक स्कूटी लेकर बिजली बंबा बाईपास के सामने दिल्ली रोड पर पहुंचा तभी अचानक रैपिड रेल निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों से एक लोहे का गाटर छूट गया, गाटर ऋतिक के ऊपर गिरने से ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर निकट ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ऋतिक को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

इंस्पेक्टर परतापुर जयकरण सिंह का कहना है कि दिल्ली रोड पर हादसे में मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया था जहां उसकी मौत हो गई है मामले की जांच की जा रही है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts