HomeTrendingगुरुग्राम के युवक की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या

गुरुग्राम के युवक की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या

-

लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने मारी गोली, पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में लिया


गाजियाबाद। इंदिरापुरम में बुधवार रात एक बजे गुरुग्राम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कनावनी हिंडन रोड की है। रात में हत्या की सूचना पर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। अभी तक की जांच में आया है कि दोस्तों ने ही लेनदेन के विवाद में मर्डर किया है। हिरासत में लिए गए दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी अमित सैनी को दोस्त रात में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लेकर आए। जहां गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मौके से विजय शर्मा को पकड़ लिया। विजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि अमित सैनी मेरा दोस्त था। किसी काम से हम यहां गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आए थे। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मरने वाले के दोस्त विजय शर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अमित की हत्या की है। अमित सैनी से हमारा व्यापारिक लेनदेन था।

पुलिस की जांच में आया कि जब मर्डर की सूचना मिली तब यह बताया कि अज्ञात लोगों ने हत्या की है। लेकिन घटना स्थल के पास से ही विजय शर्मा के नाम को पकड़ा गया, जिसने पहले बताया कि हत्या मैने नहीं की है दो युवक आए थे वह करकर भाग गए। बाद में सख्ती से पूछताछ में बताया कि हत्या मैने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts