Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुर्जर छात्र नेताओं ने जताया कुलपति के सामने विरोध

गुर्जर छात्र नेताओं ने जताया कुलपति के सामने विरोध

-

– मंत्री की मां के नाम पर कालेज का शुरू हो गया विरोध


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता के नाम पर हस्तिनापुर के राजकीय डिग्री कालेज का नाम रखने का प्रस्ताव स्वीकृत होते ही विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को गुर्जर छात्र नेताओं ने वीसी प्रो. संगीता शुक्ला से मिलकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिस पर वीसी ने इस पर पुर्नविचार का आश्वासन दिया है।

विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में शुक्रवार को हस्तिनापुर के राजकीय डिग्री कालेज का नाम राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी के नाम पर करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। शनिवार को समाचार पत्रों में इसकी खबर पढ़ते ही विरोध दर्ज होना शुरू हो गया। आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने जहां मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में इस पर आपत्ति दर्ज कराई, तो गुर्जर छात्र नेताओं ने वीसी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई।

गुर्जर छात्र नेताओं ने कहा कि निजी कालेज में तो ऐसा नामकरण हो सकता है। लेकिन राजकीय डिग्री कालेज का नाम किसी महापुरूष के नाम पर होना चाहिए। राज्यमंत्री की मां ने समाज या राष्ट्र को कोई ऐसा सहयोग नहीं दिया है, जिसके कारण सरकारी कालेज का नाम उनके नाम पर हो। उन्होंने कहा कि यदि नाम नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। छात्रों के रवैये को देखते हुए वीसी ने इस मामले पर पुर्नविचार का आश्वासन देते हुए छात्रों को शांत किया।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार विरोध शुरू हो गया है। पूर्व भाजपा नेता और विधायक तथा वर्तमान में कांग्रेस नेता गोपाल काली ने भी इस पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें संशोधन नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts