Homeउत्तर प्रदेशGarh Mukteshwar Newsगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दादी और पोती की दर्दनाक मौत,...

गढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दादी और पोती की दर्दनाक मौत, वाहन चालक मौके से फरार

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ। गढ़ थाना क्षेत्र के अल्ला बागसपुर में सड़क पार करते हुए दादी और पोती को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल बता दें रविवार की रात नौ बजे के करीब राम रतन सिंह की पत्नी 65 वर्षीय पुष्पा देवी अपनी 17 वर्षीय पोती मंजू के साथ अल्ला बागसपुर में हाइवे के दूसरे तरफ अपने दूसरे मकान की तरफ जा रही रही थी। जैसे ही दोनो लोगो ने सड़क पार करना शुरू किया तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे दोनो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना का पता लगते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घर में दो लोगो की मौत से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts