HomeTrendingपीएम मोदी का यूक्रेन में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई मुद्दों...

पीएम मोदी का यूक्रेन में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई मुद्दों पर होगा विचार विमर्श

-


एजेंसी, कीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर विचार विमर्श होने की उम्मीद है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन पहुंचे हैं। कीव की यात्रा से लगभग छह सप्ताह पहले मोदी ने रूस की यात्रा की थी। वर्ष 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि ह्यएक मित्र और साझेदार के रूप में हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा था, ह्यह्यद्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

पीएम मोदी ट्रेन से गए यूक्रेन

प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड से कीव तक रेल फोर्स वन ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। वापसी की यात्रा भी इतनी ही लंबी होगी। भारत ने अब तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह वार्ता और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान की बात कई बार दोहरा चुका है।

 

कीव पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए। जल्द ही पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध पर दोनों नेता प्रमुखता से बात करने वाले हैं। 30 से अधिक वर्षों में यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने यह भी खुलासा किया कि प्रधानमंत्री मोदी कीव में सात घंटे बिताएंगे। फिलहाल इस समय पीएम मोदी पोलैंड में है। वहीं, सोवियत यूनियन के टूटने के बाद यानी साल 1991 के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts