Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में हुआ गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव का...

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में हुआ गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

-

– स्वाति नक्षत्र प्रीति योग शुभ संयोग में हुआ गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव।

– गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव पर हुआ श्री बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार दर्शन।

– भगवान को अन्नकूट का भोग किया गया अर्पित।

– नौचंदी, राजेन्द्र नगर, कैलाश पूरी, प्रीत विहार , पूर्वी कल्याण नगर क्षेत्र में हुआ अन्नकुट का प्रसाद वितरण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ प्रांगण में सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं नरेंद्र स्वामी जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित करके विधिवत शुभारंभ किया गया। अन्नकूट महोत्सव पूजा के मुख्य यजमान ऑस्ट्रेलिया से भारत आये रोहिणी, रोहित रहे।

मन्दिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने कहा कि आज के दिन अन्नकूट का भोग लगाने वाले व्यक्ति का भंडार सदा भरपूर रहता है उस पर जीवन मे कोई कमी नही आती। भगवान भक्तों की हर सकंट से रक्षा करते है।

महंत पंडित धीरज स्वामी द्वारा भोग लगाया गया, आरती की गई। तदोपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नरेन्द्र अग्रवाल, योगेंद्र, जगमोहन लाल, बाल किशोर शर्मा, सतीश शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता, संदीप गर्ग का सहयोग रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts