HomeAccident NewsGorakhpur Accident: पिकअप पलटने से राहगीर की मौत, हादसे में दो गौवंशों...

Gorakhpur Accident: पिकअप पलटने से राहगीर की मौत, हादसे में दो गौवंशों की भी गई जान

-

– सड़क से गुजर रहे आवारा पशु को बचाने में हादसा, दो गौवंशों की भी गई जान।

गोरखपुर। जनपद में मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा चौबे टोला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक राहगीर, पिकअप में लदी एक गाय और सड़क पर आए एक आवारा पशु की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Gorakhpur Accident

 

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UP52T4070 का चालक राजकुमार यादव अपने साथी रामसागर सिंह के साथ दो दुधारू गायों को बेचने के लिए मंगल बाजार छपिया नौसढ़ जा रहे थे। गहिरा चौबे टोला के पास हाईवे पर अचानक एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

अनियंत्रित पिकअप ने पहले सड़क किनारे साइकिल से जा रहे लोभी प्रसाद (लगभग 50 वर्ष, निवासी गहिरा कोहरा टोला) को टक्कर मारी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गया। लोभी प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे में पिकअप में लदी एक दुधारू गाय और सड़क पर आए आवारा पशु की भी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts