Homeउत्तर प्रदेशMeerutगांव-गांव जाकर चलाएं सदस्यता अभियान

गांव-गांव जाकर चलाएं सदस्यता अभियान

-

  • राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को बाउंड्री रोड स्थित हजारी की प्याऊ पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान रालोद नेताओं ने आवाहन किया कि, सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को समझाएं और सदस्यता ग्रहण करवाएं।

बता दें कि, राष्ट्रीय लोकदल की ओर से जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रालोद नेताओं और कार्यकतार्ओं ने बाउंड्री रोड स्थित हजारी की प्याऊ के पास कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि, रालोद किसानों की पार्टी है। किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
सांसद राजकुमार सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि, कार्यक्रम में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला ने किसानों को अधिक से अधिक संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रणबीर दहिया, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच संगीता दोहरे ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, आतिर रिजवी, अजीत डोला, विक्रांत आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts