HomeCRIME NEWSMeerut News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Meerut News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

– दो समुदायों के बीच का मामला होने पर पुलिस ने उठाया तेजी से सख्त कदम.


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। खरखौदा के एक गांव में दूसरे समाज के युवक ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार शाम बच्ची अपने मकान के बाहर खेल रही थी। खेलते हुए वह एक पुराने खंडहर में कुत्ते के बच्चे को छोड़ने गई। तभी पीछे से आए दूसरे समाज के 25 वर्षीय युवक ने उसे दबोच लिया। उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। बच्ची चिल्लाई, तो मौके पर पहुंचे दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में बच्ची की मां भी मौके पर पहुंच गई।

थाना पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण घटना की जानकारी के बाद सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने भी आकर मुआयना किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। बुधवार देर रात्रि आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस ने उसे मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांची अंडरपास के नीचे घेर लिया। अपने आप को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा बरामद कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts