Wednesday, July 9, 2025
HomeCRIME NEWSरिश्ता टूटने से नाराज था गिलमान, इसलिए अनस को उतारा मौत के...

रिश्ता टूटने से नाराज था गिलमान, इसलिए अनस को उतारा मौत के घाट

  • अनस की बहन से 2016 में हुआ था गिलमान का रिश्ता,
  • गिलमान के जेल जाने पर टूट गया था रिश्ता।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। फलावदा के अनस की हत्या हिस्ट्रीशीटर गिलमान उर्फ मोनू ने की थी। इसका कारण भी सामने आया है। गिलमान अनस की बहन से रिश्ता टूटने के कारण नाराज था।

वही रविवार को भी बाइक टकराने को लेकर गिलमान और अनस का विवाद हुआ था। इन सबके चलते रविवार रात गिलमान ने अनस की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने फलावदा थाने में गिलमान, साकिर, अशरफ और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साकिर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

अनस फरीदाबाद में पिता फैजान के साथ कपड़े का व्यापार करता था। वह बकरीद मनाने के लिए शनिवार को घर आया था। रविवार रात 10 बजे उसके पास फोन आया। इसके बाद वह बस स्टैंड जाने की बात कहकर घर से निकल गया। अनस के पिता फैजान के मुताबिक कस्बे का गिलमान उर्फ मोनू, शाकिर और दो युवक अनस को बात करते हुए बस स्टैंड से कुछ दूर ले गए। वहां उसके सीने में गोली मार दी। आवाज सुनकर पास में गश्त कर रही पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस अनस को मेरठ जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्ष 2016 में हत्यारोपी गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान कुछ काम नहीं करता था। इस दौरान उसने कस्बे में फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।

इसके बाद से गिलमान परिवार से रंजिश रखता था। अनस की बहन की शादी दूसरी जगह होने के बाद गिलमान ने उसके पति को भी मारने की धमकी दी थी। कस्बे के लोगों ने दोनों परिवारों में फैसला करा दिया था। गिलमान के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं के चलते उसकी हिस्ट्रीशीट खुली थी।

ईद के चलते अनस शनिवार को घर आया था। अनस कपड़े के कारोबार के चलते फरीदाबाद में रह रहा था। रविवार को अनस और गिलमान की बाइक सुबह टकरा गई थी। इस परिजनों के मुताबिक गिलमान ने अनस को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रात को एक युवक से फोन मिलवाकर बहाने से अनस को बस स्टैंड पर बुलवाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

वारदात की जानकारी पर सीओ मवाना सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपी भागते हुए नजर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।

अनस की हत्या की खबर मोहल्ले में पहुंची तो परिजन और लोग आरोपी गिलमान के घर पहुंच गए। तोड़फोड़ कर दी। घर में मौजूद महिला और बच्चे मुश्किल से जान बचाकर भाग निकले। मोहल्ले के लोगों ने लोगों को समझाकर शांत किया।

मोहल्ले में नहीं मनाई ईद: अनस की हत्या से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। मोहल्ले के लोगों ने भी ईद नहीं मनाई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जूड कब्रिस्तान में शव सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments