HomeTrendingफर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

-

फैक्ट्री का टीनशेड गिरने से दमकल के जवान बाल बाल बचे, कार- बाइक समेत सारा सामान जला


गाजियाबाद। साहिबााबाद में आज तड़के फर्नीचर के गोदाम यानी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें 2 किमी दूर से दिखाई दीं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस दौरान गोदाम का टीनशेड गिरा तो दमकल के जवान बाल बाल बचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि साइट-4, साहिबाबाद स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर टेंडरों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि प्लॉट 534 -उ, साहिबाबाद स्थित एसएस फनीर्चर सोफा होम में भीषण आग लगी थी। यहां सोफे बनाने का कार्य किया जाता था।आग को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से 2 वाटर ब्राउजर को घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर सर्विस कर्मियों द्वारा आग को चारों ओर से घेरकर बुझाना शुरू किया गया।

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुब्बार फैल गया और 2 किमी दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग से फैक्ट्री का टिन शेड गिर गया, जिससे आग बुझाते समय जवान बाल बाल बचे। आग पर नियंत्रण पाने हेतु मौके पर खउइ मशीन बुलाई गई, जिसके द्वारा टिन शेड को हटाकर आग बुझाने का काम किया।

आग से पास में स्थित आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया, नहीं तो यह एक बड़ी घटना का रूप ले सकती थी। जांच में आया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। जहां फायर की टीम ने रात में गोदाम मालिक मोहम्मद सादुल को बताया। आग से हुंडई की वेन्यू कार, बाइक और फर्नीचर जल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts