spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut News: लाखों रुपए के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Meerut News: लाखों रुपए के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

-

  • उड़ीसा के जंगलों से लाकर कई जनपदों में की जाती थी गांजे की सप्लाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मवाना पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। साथ ही टीम के सदस्यों ने मादक पदार्थ बेचने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो इन मादक पदार्थों को मेरठ सहित अन्य जनपदों में सप्लाई किया करते थे। वहीं, पुलिस इन तस्करों के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

मंगलवार को पुलिस और नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। मवाना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स आॅपरेशनल यूनिट मेरठ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए। जिनके कब्जे से 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 62 लाख रुपए बताई गई है। जिसे यह तस्कर मेरठ सहित अन्य जनपदों में सप्लाई करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने इन तस्करों को दबोच लिया और लाखों रुपए की कीमत का गांजा भी बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस अब इस तस्करों से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि, और कौन कौन इस गिरोह में शामिल था और कहां कहां इस मादक पदार्थ की सप्लाई कुछ जानी थी।

बता दें कि, टीम ने मंसूरपुर के दूधहेरी के रहने वाले गौरव राठी, दूधली बांगर के रहने वाले अरविंद कुमार, मवाना के ही ढ़िकोली रोड़ के रहने वाले वाजिद खान जबकि, इंचौली के बिसौला गांव के रहने वाले कपिल को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक अन्य सदस्य दौराला के सकौती टांडा का रहने वाला दिनेश कुमार फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

टीम ने इनके कब्जे से 124 किलो गांजा, एक ट्रक, एक आई-20 कार, चार मोबाईल फोन, तीन आधार कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, 20200 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि, उड़ीसा के उमरकोट के पास बोरई के जंगलों से अलग-अलग जगहों से गांजा खरीदकर ट्रक में छिपाकर दिल्ली और एनसीआर में बेचा करते थे। पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts