Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकरंट लगने से सिपाही सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

करंट लगने से सिपाही सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

-

– काशीदास की पूजा के दौरान बांस हाइटेंशन लाइन से छूने पर टेंट में उतरा करंट।

गाजीपुर। नरवर गांव में इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर मरदह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। झुलसे लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। यहां कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस स्पर्श कर जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। सभी को अचेतावस्था में उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया।
हाइटेंशन तार के चपेट में आने वाले रविंद्र यादव (28), गोरख यादव (20), छोटू यादव (35), संतोष यादव (25), अमन यादव (22), अमेरिका यादव (16), जितेंद्र यादव (16) को मऊ चिकित्सालय भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, मरदह थाना के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मृतकों में रविंद्र यादव, अजय यादव, छोटेलाल, अमन यादव शामिल हैं। वहीं, अमेरिका यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव गंभीर हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल था। वह आंबेडकर नगर जनपद में तैनात था।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग काशीदास पूजन की तैयारी कर रहे थे। 11 बजे से आयोजन होता तय था। इस पूजा में आसपास के जिले के लोग भी हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए थे। पूजन में मंडप बनाने के लिए कुछ लोग बांस काटकर ला रहे थे। बांस का ऊपरी हिस्सा हाइटेशन लाइन से टच हो गया।

इस हादसे में एक बाद एक लोग झुलसते गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी रहा।

दूसरी तरफ, हादसे की सूचना पाकर मौके पर एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, कासिमाबाद सीओ, थानाध्यक्ष तारामती यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts