Homeउत्तर प्रदेशMeerutभगवान शांतिनाथ के मंदिर का स्थापना दिवस मनाया

भगवान शांतिनाथ के मंदिर का स्थापना दिवस मनाया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 16 तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के मंदिर के 16वें स्थापना दिवस का पावन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रात:कालीन वेला में सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शांतिनाथ का मंगल अभिषेक, जलाभिषेक, तथा धार्मिक विधि-विधान के साथ शांति विधान संपन्न किया गया।

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत भक्तों के सामूहिक मंत्रोच्चार और शांतिधारा से हुई, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से अभिभूत हो उठा। मुख्य शांतिधारा स्वर्ण झारी से करने का सौभाग्य नवीन जैन एवं रजत शांतिधारा राकेश जैन पीएनबी राकेश जैन सराफ पूनम चंद जैन प्रतीक जैन मनोज जैन सार्थक जैन को मिला आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएँ, युवाओं व बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान भक्तों ने भगवान शांतिनाथ से समस्त समाज, देश व विश्व में शांति, सद्भाव और मंगलमय वातावरण की कामना की। इस अवसर पर विनोद जैन, कपिल जैन, मनोज जैन राजीव जैन, लकी जैन, अनिल जैन, अनामिका जैन, शोभा जैन, बबिता जैन, रिशू जैन आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts