HomeCRIME NEWSपूर्व बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव,...

पूर्व बीडीसी सदस्य की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

-

– सिर और आंख पर चोट के निशान मिले।

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव की हत्या कर दी गई है। उनका शव खेत में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कटहरी बाग, कोर्ट बाजार निवासी जगदेव यादव मंगलवार रात करीब 9 बजे खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
उनके बड़े पुत्र और सभासद विष्णु यादव ने पिता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और जगदेव यादव खेत में मृत अवस्था में पाए गए। उन्हें तत्काल पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, मृतक के सिर और आंख के पास धारदार व नुकीले हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। मृतक के पुत्र विष्णु यादव की शिकायत पर पयागपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts