HomeAccident Newsबस और डीसीएम में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार, 47 यात्री घायल

बस और डीसीएम में भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार, 47 यात्री घायल

-

– श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य


मऊ। दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। दोनों हादसों में कुल 47 यात्रियों घायल हुए हैं। ये लोग महाकुंभ स्नान कर बिहार जा रहे थे। शनिवार की भोर में डीसीएम से बस की टक्कर हो जाने से चीख-पुकार मच गई।

Mau accident news: दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दो जगहों पर शुक्रवार की रात से शनिवार की भोर यानी पांच घंटे के अंतराल में दो हादसे हुए। इसमें 47 लोग घायल हुए है। इसमें 40 यात्री कुंभ में शामिल होकर वापस बिहार जा रहे थे। वहीं दूसरा हादसा में बस पेड़ से टकरा गई, इसमें सात लोग घायल हो गए। यह घायल कुंभ में शामिल होने जा रहे थे।

पहली घटना शुक्रवार की रात 12 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में हुई। यहां आमने-सामने मिनी बस और डीसीएम गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे रहे 40 लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार के हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दर्जन भर की संख्या में एंबुलेंस लगाकर सदर अस्पताल भर्ती कराया।

 

 

दूसरी घटना शनिवार की भोर में पांच बजे हुई। इसमें थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पेड़ से एक बस टकरा गई। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। यह लोग बिहार से प्रयागराज जा रहे थे। घायलों को उपचार दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts