Homeउत्तर प्रदेशMoradabadसिक्योरिटी कंपनी के फील्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप

सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप

-

कॉम्प्लेक्स की छत पर बने कमरे में दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी


मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड आॅफिसर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी अपने ताऊ से मिलाने के बहाने उसे कांठ रोड स्थित कॉम्प्लेक्स की छत पर ले गया और यहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कांठ रोड पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ समय पहले वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम के लिए बात करने गई थी। इस दौरान वहां मझोला क्षेत्र में रहने वाला एक युवक मिल गया था। उसने खुद को सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड आॅफिसर बताया था। आरोपी ने युवती को नौकरी पर रख लिया था। इसके बाद आरोपी और उसके बीच दोस्ती हो गई और एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। कुछ ही दिन में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। एक दिन आरोपी ने युवती से कहा कि कांठ रोड पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उसके ताऊ रहते हैं। उनसे मिलने चल रहे हैं।

आरोपी बहाने से युवती को कॉम्प्लेक्स की छत पर ले गया और यहां बने कमरे में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिससे युवती बेसुध हो गई। आरोप है आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हल्की बेहोशी की हालत में कांठ रोड पर छोड़ गया भाग गया। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची।

युवती ने इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसे उसे धमका कर भाग दिया। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी कर लेगा। तब पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। एसएसपी हेमराज मीणा ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts