Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुत्रवधू से परेशान ससुर ने दी आत्मदाह की चेतावनी

पुत्रवधू से परेशान ससुर ने दी आत्मदाह की चेतावनी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थानाक्षेत्र के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग अनिल शर्मा ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर मारपीट करने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्यवाही न होने पर एसएसपी आॅफिस पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी अपलोड की है। जिसमें अपने बेटे गोलू की बहू आरती पर प्रताड़ना और मायके वालों के साथ मिलकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 70 साल के बुजुर्ग अनिल शर्मा का कहना है कि, लोहियानगर थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और परेशान होकर उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया और आत्मदाह की चेतावनी दी है। बुजुर्ग अनिल शर्मा लोहियानगर थाना इलाके के लोहिया नगर में अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहते हैं।

बुजुर्ग ने ट्वीट कर सीएम योगी से भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बहू और उसके परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से पीटा था। उन्होंने अपनी जान एक भी खतरा बताया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts