HomeAccident NewsSambhal Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने...

Sambhal Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल

-

  • पोलो कार ने मर्सिडीज को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत।
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह हुआ भीषण हादसा,
  • गलत दिशा से आई पोलो कार,तीन की हालत गंभीर।

संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गलत दिशा से आ रही पोलो कार और मर्सिडीज के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव अझरा के पास हुई। पुलिस के अनुसार, एक पोलो कार गलत दिशा से एक्सप्रेसवे पर चढ़ गई थी, जिसके चलते नोएडा से लखनऊ जा रही मर्सिडीज और चंदौसी से मेरठ की ओर जा रही पोलो कार में जोरदार टक्कर हो गई।

 

संभल

 

मृतकों की पहचान चंदौसी निवासी 55 वर्षीय डॉ. अरविंद कुमार और उनकी 30 वर्षीय बेटी यामिनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डॉ. अरविंद कुमार करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसे रहे, जिन्हें बाद में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों में डॉ. अरविंद कुमार की पत्नी मोना (50), हरिनगर वेस्ट दिल्ली निवासी प्रिया (32) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी सुक्छरिता शामिल हैं। इसके अलावा मर्सिडीज कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला अस्पताल के डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो चुकी है, जबकि तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा कि मरीजों को उच्च केंद्र रेफर करने की जरूरत है, लेकिन अभी तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही यूपीआईडी कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पोलो कार गलत दिशा से आई थी और इसी कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts