Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगैस सिलेंडर खत्म होने पर विवाहिता ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में...

गैस सिलेंडर खत्म होने पर विवाहिता ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

-

– फंदे से लटका मिला शव, पति ने चूल्हे पर खाना बनाने के लिए कहा था।

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में सोमवार शाम 4 बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह घर में गैस सिलेंडर खत्म होने से नाराज थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

जौनपुर

 

गांव निवासी उदयराज गौड़ की पत्नी विशाखा गौड़ (25) गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण परेशान थी। पति उदयराज के अनुसार, उन्होंने पत्नी से गैस न मिलने की बात कही थी और दो-चार दिन लकड़ी पर भोजन बनाने की सलाह दी थी।

इसी बात से नाराज होकर विशाखा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में परिजनों ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका उसका शव देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात करीब 9 बजे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। पति उदयराज इंटाए बाजार में छोला-फुलकी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

कोतवाली इंचार्ज इरफान अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts