HomeAccident NewsFatehpur Accident: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में दो की मौत

Fatehpur Accident: ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में दो की मौत

-

– बारात जाने से पहले हुआ हादसा, शादी का सामान लेने बाजार गये थे।

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में सिंघुतारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

 

 

जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार उर्फ सोनू (28) अपने रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने असोथर क्षेत्र के जरौली गांव आए थे। सुबह परिवार के साथ असोथर बाजार से सामान लेने जा रहे थे, तभी असोथर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां राजकुमार को मृत घोषित किया गया। सतीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मोहित को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मृतक सतीश अपने पीछे पत्नी राजनंदनी उर्फ प्रेरणा, तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक, माता-पिता और बहनों को छोड़ गए हैं। वह अपने बुआ के बेटे दीपू उर्फ दीपक की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद बारात को रोक दिया गया और दुल्हन पक्ष के लोग स्वयं वर पक्ष के घर पहुंचे।

राजनंदनी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच घायलों को निकालने और स्थिति संभालने में कठिनाई हुई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाने को लेकर विवाद भी किया। दोनों मृतकों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।

28 साल पहले भी हुआ था हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 28 साल पहले भी इसी परिवार की बारात में सड़क हादसा हुआ था। दीपू के चाचा राधेलाल की बारात समरता थाना, बांदा जिले जा रही थी, जब गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के पास ट्रैक्टर हादसे में तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। मौजूदा हादसे के बाद गांव में पुराने घटनाक्रम की चर्चा हो रही है। पुलिस ने इसे महज सड़क दुर्घटना बताते हुए जांच की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts